शेयर मंथन में खोजें

डॉ. रेड्डीज, पीवीआर और एसबीआई कार्ड्स खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (07 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (Dr. Reddy's Laboratories), पीवीआर (PVR) और एसबीआई कार्ड्स ऐंड पेमेंट सर्विसेज (SBI Cards and Payment Services) के शेयर खरीदने की सिफारिश की है।

ब्रोकिंग कंपनी ने डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के शेयर 4,570-4,595 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इन शेयरों के लिए 4,410 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4,645 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सिफारिश की है। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4,525 था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने पीवीआर के शेयर 1,829-1,816 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इनके लिए 1,885 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 1,794 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाया जाना चाहिए। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1,830 रुपये रहा था।

ब्रोकिंग कंपनी ने एसबीआई कार्ड्स ऐंड पेमेंट सर्विसेज के शेयरों में भी खरीदारी करने का सुझाव दिया है। इन्हें 822-827 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिए 792 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 842 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सिफारिश की है। इसका पिछला बंद भाव 811 रुपये दर्ज किया गया था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 07 नवंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख