शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी लाइफ, द रैमको सीमेंट्स और सन टीवी खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (23 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (HDFC Life Insurance Company), द रैमको सीमेंट्स (The Ramco Cements) और सन टीवी नेटवर्क (Sun TV Network) के शेयरों में खरीदारी करने की सिफारिश की है।

ब्रोकिंग कंपनी ने एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के शेयरों के लिये 532-536 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इन शेयरों के लिये 549 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 529 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सिफारिश की है। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 540 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने द रैमको सीमेंट्स के शेयर 655-660 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इनके लिए 675 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 648 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाया जाना चाहिए। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 666 रुपये रहा था।

ब्रोकिंग कंपनी ने सन टीवी नेटवर्क के शेयरों में भी खरीदारी करने का सुझाव दिया है। इन्हें 480-484 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिए 490 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 475 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सिफारिश की है। इसका पिछला बंद भाव 487 रुपये दर्ज किया गया था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 23 नवंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!