शेयर मंथन में खोजें

बजाज ऑटो और बर्जर पेंट्स खरीदें, सिप्ला बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (29 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) और बर्जर पेंट्स इंडिया (Berger Paints India) के शेयर खरीदने, जबकि सिप्ला (Cipla) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने बजाज ऑटो के शेयर 3630-3650 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इन शेयरों के लिये 3750 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3610 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने का सुझाव दिया है। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3677 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने बर्जर पेंट्स इंडिया के शेयर 608-614 रुपये के दायरे में खरीदने की सिफारिश की है। इनके लिए 627 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 602 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 619 रुपये रहा था।

ब्रोकिंग कंपनी ने सिप्ला के शेयर बेचने का सुझाव दिया है। इन्हें 1080 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 1112-1120 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इनके लिए 1127 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सिफारिश की है। इसका पिछला बंद भाव 1102 रुपये दर्ज किया गया था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 29 नवंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख