शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा बेचें, चोलामंडलम और टाटा पावर खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (05 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) को बेचने और चोलामंडलम इनवेस्टमेंट ऐंड फाइनेंस कंपनी (Cholamandalam Investment and Finance Company) व टाटा पावर कंपनी (Tata Power Company) के शेयर खरीदने का सुझाव दिया है।

ब्रोकिंग कंपनी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर बेचने की सलाह दी है। इन्हें 166 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 172-174 रुपये के दायरे में बेचा जा सकता है। इनके लिये 176 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 171 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने चोलामंडलम इनवेस्टमेंट ऐंड फाइनेंस कंपनी के शेयर में खरीदारी करने का सुझाव दिया है। इन्हें 718-726 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इनके लिए 745 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 712 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 732 रुपये रहा था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने टाटा पावर कंपनी के शेयर खरीदने की सिफारिश की है। इन्हें 221-223 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिए 230 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 219 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना चाहिये। इसका पिछला बंद भाव 225 रुपये दर्ज किया गया था।

 ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख