शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान यूनिलीवर और पिडिलाइट इंडस्ट्रीज खरीदें, पीआई इंडस्ट्रीज बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (06 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) और पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) के शेयर खरीदने, जबकि पीआई इंडस्ट्रीज (PI Industries) के शेयर बेचने का सुझाव दिया है।

ब्रोकिंग कंपनी ने हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 2,615-2,600 रुपये के दायरे में खरीदे जा सकते हैं। इनके लिये 2,695 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2,570 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2,620 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर में भी खरीदारी करने का सुझाव दिया है। इन्हें 2,722-2,702 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इनके लिए 2,815 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 2,670 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2,734 रुपये रहा था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने पीआई इंडस्ट्रीज कंपनी के शेयर बेचने की सिफारिश की है। इन्हें 3,370 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 3,490-3,510 रुपये के दायरे में बेचा जा सकता है। इनके लिए 3,570 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना चाहिये। इसका पिछला बंद भाव 3,473 रुपये दर्ज किया गया था।

 ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख