शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस मोटर खरीदें, अल्केम लैबोरेट्रीज और ओबेरॉय रियल्टी बेचें: रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (07 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) के शेयर खरीदने, जबकि अल्केम लैबोरेट्रीज (Alkem Laboratories) और ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) के शेयर बेचने का सुझाव दिया है।

ब्रोकिंग कंपनी ने टीवीएस मोटर कंपनी के शेयर 1,026-1,020 रुपये के दायरे में खरीदे जा सकते हैं। इनके लिये 1,064 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1,004 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1,041 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने अल्केम लैबोरेट्रीज के शेयर में बिकवाली करने की सलाह दी है। इन्हें 3,030 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 3,104-3,122 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इनके लिए 3,147 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3,102 रुपये रहा था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने ओबेरॉय रियल्टी के शेयर बेचने का सुझाव दिया है। इन्हें 922 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 947-953 रुपये के दायरे में बेचा जा सकता है। इनके लिए 963 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना चाहिये। इसका पिछला बंद भाव 944 रुपये दर्ज किया गया था।

 ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख