शेयर मंथन में खोजें

अंबुजा सीमेंट्स खरीदें, डिविस लैबोरेट्रीज और पिडिलाइट इंडस्ट्रीज बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (09 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) के शेयर खरीदने, जबकि डिविस लैबोरेट्रीज (Divi's Laboratories) और पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) के शेयर बेचने का सुझाव दिया है।

ब्रोकिंग कंपनी ने अंबुजा सीमेंट्स के शेयर 586-582 रुपये के दायरे में खरीदने की सिफारिश की है। इनके लिये 603 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 574 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 588 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने डिविस लैबोरेट्रीज के शेयर में बिकवाली करने की सलाह दी है। इन्हें 3,210 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3,310-3,325 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इनके लिये 3,350 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3,287 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर 2,773-2,788 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इनके लिये 2,710 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2,807 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2,762 रुपये था।

 ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख