शेयर मंथन में खोजें

ब्रटानिया इंडस्ट्रीज और आईआरसीटीसी खरीदें, एसआरएफ बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (13 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) और इंडियन रेलवे केटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) के शेयर खरीदने, जबकि एसआरएफ (SRF) के शेयर बेचने का परामर्श दिया है।

ब्रोकिंग कंपनी ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर 4,415-4,390 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इनके लिये 4,490 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4,360 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4,433 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आईआरसीटीसी के शेयर खरीदने की सिफारिश की है। इन्हें 721-717 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इनके लिये 738 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 707 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 724 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने एसआरएफ के शेयर 2,344-2,360 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इनके लिये 2,260 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2,380 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2,336 रुपये था।

 ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख