शेयर मंथन में खोजें

अल्ट्राटेक सीमेंट और इंडिगो पेंट्स बेचें, टाइटन कंपनी खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (15 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) और इंडिगो पेंट्स (Indigo Paints) के शेयर बेचने, जबकि टाइटन कंपनी (Titan Company) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 7250-7300 रुपये के दायरे में शॉर्ट पोजिशन लेने की सलाह दी है। इनके लिये 7100 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 7380 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 7225 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने इंडिगो पेंट्स के शेयर भी बेचने की सिफारिश की है। इन्हें 2040-2050 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इनके लिये 1990 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2065 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2030 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने टाइटन कंपनी के शेयर 2555-2565 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इनके लिये 2610 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2545 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2576 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख