शेयर मंथन में खोजें

ग्रासिम इंडस्ट्रीज और श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस बेचें, एनटीपीसी खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (16 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) और श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस (Shriram Transport Finance) के शेयर बेचने, जबकि एनटीपीसी (NTPC) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने ग्रासिम इंडस्ट्रीज के स्टॉक में 1790-1810 रुपये के दायरे में शॉर्ट पोजिशन लेने का सुझाव दिया है। इनके लिये 1750 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1825 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1787 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस के शेयर भी बेचने की सलाह दी है। इन्हें 1400-1415 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इनके लिये 1370 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1425 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1393 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने एनटीपीसी के शेयर 168-170 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इनके लिये 175 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 166 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 172 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख