शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, एसबीआई लाइफ और जेएसडब्लू स्टील खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (22 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में महिंद्रा ऐंड महिंदा (Mahindra & Mahindra), एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (SBI Life Insuarance Company) और जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का स्टॉक 1,265-1,255 रुपये के दायरे में खरीदने की सिफारिश की है। इनके लिये 1,294 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1,244 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1,266 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के शेयर भी खरीदने की सलाह दी है। इन्हें 1,231-1,222 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इनके लिये 1,275 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1,204 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1,234 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने जेएसडब्लू स्टील के शेयर 737-732 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इनके लिये 758 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 727 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 743 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख