शेयर मंथन में खोजें

विप्रो और टाइटन कंपनी खरीदें, ग्रासिम इंडस्ट्रीज बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (04 जनवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में विप्रो (Wipro) और टाइटन कंपनी (Titan Company) के शेयर खरीदने, जबकि ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) के स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने विप्रो के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने का सुझाव दिया है। इस स्टॉक को 394-392 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिये 404 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 389 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 397 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने टाइटन कंपनी के शेयर भी खरीदने की सलाह दी है। इन्हें 2,587-2,572 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इनके लिये 2,664 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2,534 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2,614 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने ग्रासिम इंडस्ट्रीज के स्टॉक में अपनी पोजीशन शॉर्ट करने की सिफारिश की है। इन्हें 1,737-1,745 रुपये के दायरे में बेचा जा सकता है। इनके लिये 1,677 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1,776 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1,717 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 04 जनवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख