शेयर मंथन में खोजें

पीरामल एंटरप्राइजेज, टेक महिंद्रा और क्रॉम्पटन ग्रीव्स खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (13 जनवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में पीरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स (Crompton Greaves Consumer Electricals) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने पीरामल एंटरप्राइजेज के स्टॉक खरीदने का सुझाव दिया है। इस स्टॉक को 830-838 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिये 858 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 822 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 837 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने टेक महिंद्रा के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने की सिफारिश की है। इन्हें 995-1000 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिए 1025 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 987 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1,002 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स के शेयर में भी लॉन्ग पोजीशन लेने का परामर्श दिया है। इन्हें 335-338 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इनके लिए 350 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 331 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 338 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 13 जनवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख