शेयर मंथन में खोजें

यूपीएल और सिप्ला खरीदें, जेएसडब्लू स्टील बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (08 फरवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में यूपीएल (UPL) और सिप्ला (Cipla) के स्टॉक में खरीदारी करने, जबकि जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने यूपीएल के स्टॉक में खरीदारी करने का सुझाव दिया है। इन्हें 700-705 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इनके लिए 721 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 695 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 709 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने सिप्ला के स्टॉक में भी लॉन्ग पोजीशन लेने की सलाह दी है। इन्हें 1015-1020 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिए 1040 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1008 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1031 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने जेएसडब्लू स्टील के शेयर पोजीशन शॉर्ट करने की सिफारिश की है। इन्हें 715-722 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इनके लिए 698 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 727 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 714 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 08 फरवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख