शेयर मंथन में खोजें

कंटेनर कॉर्पोरेशन खरीदें, आईटीसी और जेएसडब्लू स्टील बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (21 फरवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Container Corporation of India Limited) के स्टॉक खरीदने, जबकि आईटीसी (ITC) और जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के स्टॉक को 600-605 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इनके लिए 623 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 595 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 609 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आईटीसी के स्टॉक बेचने की सलाह दी है। इन्हें 388-390 रुपये के दायरे में बेचा जा सकता है। इनके लिए 378 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 394 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 384 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने जेएसडब्लू स्टील के शेयर बेचने की सिफारिश की है। इन्हें 730-735 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इनके लिए 714 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 742 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 723 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 21 फरवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख