शेयर मंथन में खोजें

भारतीय स्टेट बैंक और टाटा मोटर्स खरीदें, लार्सन ऐंड टूब्रो बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (24 फरवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के स्टॉक में खरीदारी करने, जबकि लार्सन ऐंड टूब्रो (Larsen & Toubro) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करन की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक के स्टॉक को 513-517 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इनके लिए 534 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 508 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 521 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने टाटा मोटर्स के स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। इन्हें 427-430 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिए 444 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 423 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 433 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने लार्सन ऐंड टूब्रो के शेयर बेचने की सिफारिश की है। इन्हें 2170-2190 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इनके लिए 2104 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2210 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2159 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 24 फरवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख