शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल बेचें, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (17 मार्च) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के स्टॉक में अपनी पोजीशन शॉर्ट करने, जबकि ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) और महिंद्र ऐंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज भारती एयरटेल का स्टॉक बेचने की सलाह दी है। इन्हें 757-760 रुपये के दायरे में बेचा जा सकता है। इनके लिए 736 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 772 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 746 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के स्टॉक को 4,280-4,255 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इनके लिए 4,360 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4,229 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4,311 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर खरीदने की सिफारिश की है। इन्हें 1,166-1,160 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इनके लिए 1,189 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1,144 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1,167 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 17 मार्च 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख