शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, केनरा बैंक और इंडियन होटल्स कंपनी खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सोमवार (10 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv), केनरा बैंक (Canara Bank) और इंडियन होटल्स कंपनी (Indian Hotels Co) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। केनरा बैंक और इंडियन होटल्स के स्टॉक में गुरुवार (06 अप्रैल) के भाव पर 14-14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है। 

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 17620-17655 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 17688/17739 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 17583.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

इसके अलावा आज मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर 8512-8518 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 8586.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 8473.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना ठीक रहेगा।

ब्रोकिंग कंपनी ने बजाज फिनसर्व के शेयर 1299-1303 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 1318.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1290.80 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना ठीक रहेगा। 

केनरा बैंक के स्टॉक में गुरुवार (06 अप्रैल) के भाव पर 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है। इसे 284-287 रुपये के दायरे में 310.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीद सकते हैं। इसके लिए 272.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। 

इंडियन होटल्स कंपनी के स्टॉक में गुरुवार (06 अप्रैल) के भाव पर 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है। इसे 321-327.50 रुपये के दायरे में 349.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीद सकते हैं। इसके लिए 308.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!