शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन होटल्स कंपनी, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और आदित्य कैपिटल खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने मंगलवार (18 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), इंडियन होटल्स कंपनी (Indian Hotels Company), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) और आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और आदित्य बिड़ला कैपिटल के स्टॉक में 14-14 दिन के नजरिये से सोमवार (17 अप्रैल) के भाव पर पोजीशन लेने की सलाह दी गयी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 17675-17710 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 17743/17793 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 17639 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

इसके अलावा आज बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर 175.50-176.30 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 178.90 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 173.90 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना ठीक रहेगा।

ब्रोकिंग कंपनी ने इंडियन होटल्स कंपनी के शेयर 331-332 रुपये के दायरे में 336.50 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 328.50 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के स्टॉक में सोमवार के भाव पर 14 दिन के नजरिये पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है। इसे 69-71 रुपये के दायरे में 76.70 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीद सकते हैं। इसके लिए 67.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

आदित्य बिड़ला कैपिटल कैपिटल में भी ब्रोकिंग कंपनी ने सोमवार के भाव पर 14 दिन से नजरिये से पोजीशन लेने का परामर्श दिया है। इसे 159-163 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 176.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 154.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगा।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख