शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, कोटक महिंद्रा बैंक, आरती इंडस्ट्रीज और ल्युपिन खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सोमवार (24 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries) और ल्युपिन (Lupin) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। ल्यूपिन के स्टॉक में 30 दिन के नजरिये से शुक्रवार (21 अप्रैल) के भाव पर पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 17620-17653 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 17687/17739 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 17583 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ब्रोकिंग कंपनी ने कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 1884-1888 रुपये के दायरे में 1912.70 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 1866.30 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। 

इसके अलावा आरती इंडस्ट्रीज के शेयर 554-556 रुपये के दायरे में 563.90 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने का परामर्श दिया है। इसके लिए 549.40 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। 

आज ल्युपिन के शेयर शुक्रवार के भाव पर 30 दिन के नजरिये से 680-696 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 753.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 649.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना ठीक रहेगा।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख