शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, लार्सन ऐंड टूब्रो, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन रेल फोइनेंस कॉर्प खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने मंगलवार (25 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), लार्सन ऐंड टूब्रो (Larsen & Toubro), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) और इंडियन रेल फाइनेंस कॉर्प (Indian Rail Finance Corp) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। इंडियन रेल फाइनेंस कॉर्प के स्टॉक में 14 दिन के नजरिये से सोमवार (24 अप्रैल) के भाव पर पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 17700-17732 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 17767/17817 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 17663 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ब्रोकिंग कंपनी ने लार्सन ऐंड टूब्रो के शेयर 2226-2230 रुपये के दायरे में 2253.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 2212.80 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। 

इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर 179.70-180.30 रुपये के दायरे में 182.30 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने का परामर्श दिया है। इसके लिए 178.40 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। 

आज इंडियन रेल फाइनेंस कॉर्प के शेयर सोमवार के भाव पर 14 दिन के नजरिये से 29.00-29.40 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 31.50 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 27.70 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना ठीक रहेगा।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!