शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस बैंक और टीसीएस खरीदें, टाटा कंज्यूमर बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (05 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज  (Tata Consultancy Services) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने, जबकि टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स (Tata Consumer Products)  बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज ऐक्सिस बैंक का स्टॉक 855-860 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इनके लिए 878 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 848 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 866 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के स्टॉक को 3180-3200 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इनके लिए 3285 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3159 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3221 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स का स्टॉक 780-785 रुपये के दायरे में बेचने की सिफारिश की है। इनके लिए 760 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 792 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 776 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 05 मई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!