शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, टीसीएस, इंडिया सीमेंट्स, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और नोसिल खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सोमवार (08 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services), इंडिया सीमेंट्स (India Cements), बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) और नोसिल (Nocil) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र और नोसिल में शुक्रवार (05 मई) के भाव पर 14-14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है।  

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 18080-18112 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 18147/18197 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 18043 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ब्रोकिंग कंपनी ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर 3228.00-3234.00 रुपये के दायरे में 3278.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 3198.30 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। 

इसके अलावा इंडिया सीमेंट्स के शेयर 190.30-190.80 रुपये के दायरे में 193.50 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने का परामर्श दिया है। इसके लिए 188.60 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। 

बैंक ऑफ महाराष्ट्र का स्टॉक 05 मई के भाव पर 14 दिन के नजरिये से खरीदने का सुझाव दिया है। इसे 29.80-30.50 रुपये के दायरे में 33.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीद सकते हैं और इसके लिए 28.90 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

नोसिल का स्टॉक भी 05 मई के भाव पर 14 दिन के नजरिये से खरीदने की सलाह दी है। इसे 222-228 रुपये के दायरे में 246.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीद सकते हैं और इसके लिए 212.50 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 08 मई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!