शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक्नोलॉजीज खरीदें, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (10 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने, जबकि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) और अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement)  का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज एचसीएल टेक्नोलॉजीज का स्टॉक 1,072-1,066 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इनके लिए 1,104 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1,048 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1,079 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के स्टॉक को 443-446 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इनके लिए 427 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 451 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 440 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज अल्ट्राटेक सीमेंट का स्टॉक 7,730-7,780 रुपये के दायरे में बेचने की सिफारिश की है। इनके लिए 7,560 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 7,830 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 7,716 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 10 मई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख