शेयर मंथन में खोजें

टाटा केमिकल्स और क्रॉम्पटन ग्रीव्स खरीदें, जेएसडब्लू स्टील बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (11 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) और क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स (Crompton Greaves Consumer Electricals) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने, जबकि जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज टाटा केमिकल्स का स्टॉक 965-970 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इनके लिए 992 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 958 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 974 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स के स्टॉक को 253-255 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इनके लिए 263 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 251 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 257 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज जेएसडब्लू स्टील का स्टॉक 730-735 रुपये के दायरे में बेचने की सिफारिश की है। इनके लिए 720 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 742 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 724 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 11 मई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख