शेयर मंथन में खोजें

टाटा कंज्‍यूमर प्रॉडक्‍ट्स और सिप्‍ला खरीदें, टाइटन कंपनी बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (24 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में टाटा कंज्‍यूमर प्रॉडक्‍ट्स (Tata Consumer Products Ltd) और सिप्‍ला (Cipla Ltd) के स्‍टॉक में लॉन्‍ग पोजीशन लेने, जबकि टाइटन कंपनी (Titan Company Ltd) का स्‍टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज टाटा कंज्‍यूमर प्रॉडक्‍ट्स का स्टॉक 764-760 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 784 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 752 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 770 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज सिप्‍ला का स्टॉक भी 926-922 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 953 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 910 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 930 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज टाइटन कंपनी के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने का परामर्श दिया है। इसे 2,698-2,710 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 2,625 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2,740 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2,683 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 24 मई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख