शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक्‍नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी लाइफ इंश्‍योरेंस खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (26 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एचसीएल टेक्‍नोलॉजीज (HCL Technologies Ltd), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance Ltd) और एचडीएफसी लाइफ इंश्‍योरेंस कंपनी (HDFC Life Insurance Company Ltd) के स्‍टॉक में लॉन्‍ग पोजीशन लेने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज एचसीएल टेक्‍नोलॉजीज का स्टॉक 1,116-1,110 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 1,144 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1,097 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1,116 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज बजाज फाइनेंस का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 6,810-6,760 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 6,990 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 6,690 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 6,841 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज एचडीएफसी लाइफ इंश्‍योरेंस कंपनी का स्टॉक 564-560 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 594 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 551 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 572 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 26 मई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!