शेयर मंथन में खोजें

पिरामल एंटरप्राइजेज और वोल्‍टास खरीदें, इंडियन होटल्‍स कंपनी बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (30 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises Ltd) और वोल्‍टास (Voltas Ltd) के स्‍टॉक में लॉन्‍ग पोजीशन लेने, जबकि इंडियन होटल्‍स कंपनी (Indian Hotels Company Ltd) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज पिरामल एंटरप्राइजेज का स्टॉक 765-772 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 792 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 758 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 775 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज इंडियन होटल्‍स कंपनी का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 383-386 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 374 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 390 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 380 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज वोल्‍टास का स्टॉक 818-822 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 838 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 813 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 826 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 30 मई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख