शेयर मंथन में खोजें

इप्‍का लैबोरेट्रीज और पिरामल एंटरप्राइजेज खरीदें, एयू स्‍मॉल फाइनेंस बैंक बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (02 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में इप्‍का लैबोरेट्रीज (IPCA Laboratories Ltd) और पीरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises Ltd) के स्‍टॉक में लॉन्‍ग पोजीशन लेने, जबकि एयू स्‍मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank Ltd) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज इप्‍का लैबोरेट्रीज का स्टॉक 698-702 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 718 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 690 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 706 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज एयू स्‍मॉल फाइनेंस बैंक का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 775-780 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 752 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 786 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 770 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज पीरामल एंटरप्राइजेज का स्टॉक 772-778 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 805 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 765 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 782 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 02 जून 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख