शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, टीसीएस, केनरा बैंक, मिंडा कॉर्पोरेशन और ऐम्‍फैसिस खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सोमवार (05 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services Ltd), केनरा बैंक (Canara Bank Ltd), मिंडा कॉर्पोरेशन (Minda Corporation Ltd) और ऐम्‍फैसिस (Mphasis Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। मिंडा कॉर्पोरेशन और ऐम्‍फैसिस के स्‍टॉक में शुक्रवार  (02 जून) के भाव पर 14-14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया है। 

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 18630-18663 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए  18697/18747 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 18593 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ब्रोकिंग कंपनी ने टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेज के शेयर 3306-3310 रुपये के दायरे में 3356.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इसमें 3285.30 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

इसके अलावा केनरा बैंक के शेयर 313.30-314.30 रुपये के दायरे में 319.30 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने का परामर्श दिया गया है। इसमें 311.40 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

मिंडा कॉर्पोरेशन का स्‍टॉक शुक्रवार के भाव पर 14 दिन के नजरिये से 290-296 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसमें 319.00 रुपये का लक्ष्‍य रखते हुए 279.00 रुपये पर स्‍टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ऐम्‍फैसिस का स्‍टॉक शुक्रवार के भाव पर 14 दिन के नजरिये से 1990-2015 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 2155.00 रुपये का लक्ष्‍य रखते हुए 1928.00 रुपये पर स्‍टॉप लॉस लगाना चाहिए। 

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 05 जून 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख