शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा और सन फार्मास्‍यूट‍िकल खरीदें, टाइटन कंपनी बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (13 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda Ltd) और सन फार्मास्‍यूट‍िकल इंडस्‍ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries Ltd) के शेयर खरीदने की, जबकि टाइटन कंपनी (Titan Company Ltd) के स्‍टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टॉक 183-186 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 192 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 181 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 187 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज सन फार्मास्‍यूटिकल इंडस्‍ट्रीज का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 970-976 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 999 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 960 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 985 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज टाइटन कंपनी का स्टॉक 2880-2910 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 2800 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2940 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2853 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 13 जून 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख