शेयर मंथन में खोजें

बिड़लासॉफ्ट और मल्‍टी कमॉडिटी एक्‍सचेंज खरीदें, जुबिलेंट फूडवर्क्‍स बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (23 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में बिड़लासॉफ्ट (Birlasoft Ltd) और मल्‍टी कमॉडिटी एक्‍सचेंज ऑफ इंडिया (Multi Commodity Exchange of India Ltd) के स्‍टॉक में लॉन्‍ग पोजीशन लेने, जबकि जुबिलेंट फूडवर्क्‍स (Jubilant Foodworks Ltd) का स्‍टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज बिड़लासॉफ्ट का स्टॉक 340-338 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 354 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 334 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 344 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज मल्‍टी कमॉडिटी एक्‍सचेंज ऑफ इंडिया का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 1,605-1,595 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 1,665 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1,575 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1,622 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज जुबिलेंट फूडवर्क्‍स स्टॉक 504-507 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 480 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 515 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 495 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 23 जून 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख