शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी डिविस लैबोरेट्रीज, अशोक लेलैंड और जीनस पावर इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर्स खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने मंगलवार (27 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), डिविस लैबोरेट्रीज (Divi's Laboratories Ltd), अशोक लेलैंड (Ashok Leyland Ltd) और जीनस पावर इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर (Genus Power Infrastructures Ltd) का स्‍टॉक खरीदने की सलाह दी है।  

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 18685-18715 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 18750/18803 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 18648 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ब्रोकिंग कंपनी ने डिविस लैबोरेट्रीज के शेयर 3532-3536 रुपये के दायरे में 3576.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इसमें 3514.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

इसके अलावा अशोक लेलैंड के शेयर 164-164.50 रुपये के दायरे में 166.80 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने का परामर्श दिया गया है। इसमें 162.90 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

जीनस पावर इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर्स का स्‍टॉक सोमवार (26 जून) के भाव पर 14 दिन के नजरिये से खरीदने की सलाह दी गयी है। इसे 111-114.50 रुपये के दायरे में 124.00 रुपये के लक्ष्‍य के साथ खरीद सकते हैं। इसके लिए 108.00 रुपये पर स्‍टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 27ि‍ जून 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख