शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, भारतीय स्‍टेट बैंक, इन्फोसिस और इंडियन बैंक खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सोमवार (03 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), भारतीय स्‍टेट बैंक (State Bank of India), इन्फोसिस (Infosys Ltd) और इंडियन बैंक (Indian Bank) का स्‍टॉक खरीदने की सलाह दी है। इंडियन बैंक के स्टॉक में शुक्रवार (30 जून) के भाव पर 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने की सलाह दी गयी है। 

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 19250-19282 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 19316/19368 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 19214 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ब्रोकिंग कंपनी ने भारतीय स्‍टेट बैंक के शेयर 573-574 रुपये के दायरे में 582.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने का परामर्श दिया गया है। इसमें 569.70 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

इसके अलावा इन्फोसिस के शेयर 1335-1338 रुपये के दायरे में 1353.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इसमें 1329.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

इंडियन बैंक का स्टॉक शुक्रवार के भाव पर 14 दिन के नजरिये से 286-292 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया गया है। इसके लिए 312.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 279.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगा सकते हैं।     

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 03 जुलाई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!