शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई बैंक और वेदांता खरीदें, रैमको सीमेंट्स बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (17 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank Ltd) और वेदांता (Vedanta Ltd) के स्‍टॉक में लाॅन्ग पोजीशन लेने, जबकि रैमको सीमेंट्स (Ramco Cements Limited) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज आईसीआईसीआई बैंक का स्टॉक 950-955 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 979 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 943 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 960 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज वेदांता का स्टॉक 282-283 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 291 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 280 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 285 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज रैमको सीमेंट्स का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 931-935 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 907 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 947 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 926 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 17 जुलाई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख