शेयर मंथन में खोजें

हैवेल्स इंडिया और इंडियन एनर्जी एक्सचेंज खरीदें, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (18 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में हैवेल्स इंडिया (Havells India Ltd) और इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (Indian Energy Exchange Ltd) के स्‍टॉक में लाॅन्ग पोजीशन लेने, जबकि महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज हैवेल्स इंडिया का स्टॉक 1286-1292 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 1324 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1276 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1299 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज इंडियन एनर्जी एक्सचेंज का स्टॉक 123-124 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 127 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 122 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 124 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 1544-1552 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 1505 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1571 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1536 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 18 जुलाई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख