शेयर मंथन में खोजें

वेदांता और चंबल फर्टिलाइजर्स ऐंड केमिकल्स खरीदें, हीरो मोटोकॉर्प बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (21 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में वेदांता (Vedanta Ltd) और चंबल फर्टिलाइजर्स ऐंड केमिकल्स (Chambal Fertilisers and Chemicals Ltd) का स्टॉक खरीदने, जबकि हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp Ltd) के स्‍टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज वेदांता का स्टॉक 279-281 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 288 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 277 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 282 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज हीरो मोटोकॉर्प का स्टॉक 3102-3118 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 3024 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3157 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3087 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज चंबल फर्टिलाइजर्स ऐंड केमिकल्स का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 267-268 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 275 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 265 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 270 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 21 जुलाई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!