शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्लू स्टील और एचसीएल टेक्नोलॉजी बेचें, बर्जर पेंट्स खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (25 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel Ltd) और एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies Ltd) का स्टॉक बेचने, जबकि बर्जर पेंट्स इंडिया (Berger Paints India Ltd) के स्‍टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज जेएसडब्लू स्टील का स्टॉक 780-783 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 760 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 793 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 776 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज एचसीएल टेक्नोलॉजीज का स्टॉक 1118-1124 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 1090 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1138 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1113 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज बर्जर पेंट्स इंडिया का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 679-682 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 699 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 674 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 686 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 25 जुलाई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख