शेयर मंथन में खोजें

गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स ऐंड केमिकल्स और ऐक्सिस बैंक खरीदें, सिप्ला बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (01 अगस्त) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स ऐंड केमिकल्स (Gujarat Narmada Valley Fertilizers & Chemicals Ltd) और ऐक्सिस बैंक (Axis Bank Ltd) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने, जबकि सिप्ला (Cipla Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स ऐंड केमिकल्स का स्टॉक 584-588 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 603 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 580 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 593 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज सिप्ला का स्टॉक 1184-1193 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 1157 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1206 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1175 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज ऐक्सिस बैंक का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 940-947 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 971 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 934 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 954 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 01 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख