शेयर मंथन में खोजें

केनरा बैंक और बजाज ऑटो बेचें, इन्फोसिस खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (02 अगस्त) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में केनरा बैंक (Canara Bank Ltd) और बजाज ऑटो (Bajaj Auto Ltd) का स्टॉक बेचने, जबकि इन्फोसिस (Infosys Ltd) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज केनरा बैंक का स्टॉक 343-346 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 335 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 350 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 341 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज बजाज ऑटो का स्टॉक 4961-4998 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 4848 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 5054 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4924 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज इन्फोसिस का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 1345-1355 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 1389 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1336 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1365 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 02 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख