शेयर मंथन में खोजें

बंधन बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज खरीदें, अशोक लेलैंड बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (04 अगस्त) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में बंधन बैंक (Bandhan Bank Ltd) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services Ltd) का स्टॉक खरीदने, जबकि अशोक लेलैंड (Ashok Leyland Ltd) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज बंधन बैंक का स्टॉक 223-225 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 231 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 222 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 227 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज टीसीएस का स्टॉक 3349-3374 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 3459 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3328 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3400 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज अशोक लेलैंड का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 182-184 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 178 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 186 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 181 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 04 अगस्त 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!