शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी और हीरोमोटो कॉर्प बेचें, टाइटन कंपनी और शिल्पा मेडिकेयर खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सोमवार (21 अगस्त) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty) और हीरोमोटो कॉर्प (Hero MotoCorp Ltd) को बेचने, जबकि टाइटन कंपनी (Titan Company Ltd) और शिल्पा मेडिकेयर (Shilpa Medicare Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। शिल्पा मेडिकेयर के स्टॉक में शुक्रवार (18 अगस्त) के भाव पर 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 19375-19408 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 19341/19288 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 19443 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

आज टाइटन कंपनी का स्टॉक 3046-3050 रुपये के दायरे में 3088.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी गयी है। इसमें 3029.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।  

ब्रोकिंग कंपनी ने हीरोमोटो कॉर्प के शेयर 2929-2932 रुपये के दायरे में 2891.00 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचने का परामर्श दिया है। इसमें 2952.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

शिल्पा मेडिकेयर का स्टॉक 357-363 रुपये के दायरे में 14 दिन के नजरिये खरीदने की सिफारिश की गयी है। इसके लिए 394.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 341.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगा।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 21 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख