शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी और बजाज फिनसर्व बेचें, मारिको, रैलीज इंडिया और वेटो स्विचगियर ऐंड केबल्स खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने शुक्रवार (25 अगस्त) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv Ltd) का स्टॉक बेचने, जबकि मारिको (Marico Ltd), रैलीज इंडिया (Rallis India Ltd) और वेटो स्विचगियर ऐंड केबल्स (Veto Switchgear and Cables Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। रैलीज इंडिया और वेटो स्विचगियर ऐंड केबल्स के स्टॉक में गुरुवार (24 अगस्त) के भाव पर 14-14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 19360-19395 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 19327/19275 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 19429 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

आज मारिको का स्टॉक 559.50-560.50 रुपये के दायरे में 567.30 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी गयी है। इसमें 556.80 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।  

ब्रोकिंग कंपनी ने बजाज फिनसर्व के शेयर 1469-1471 रुपये के दायरे में 1453.00 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचने का परामर्श दिया है। इसमें 1480.60 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

रैलीज इंडिया का स्टॉक 219-224 रुपये के दायरे में 14 दिन के नजरिये खरीदने की सिफारिश की गयी है।  इसके लिए 241.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 215.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगा।

ब्रोकिंग कंपनी ने वेटो स्विचगियर ऐंड केबल्स का स्टॉक 137-140 रुपये के दायरे में 14 दिन के नजरिये से खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 150.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 134.50 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगा।  

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 25 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख