शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई बैंक और पेट्रोनेट एलएनजी खरीदें, एमफेसिस बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (04 सितंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank Ltd) और पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG Ltd) का स्टॉक खरीदने, जबकि एमफेसिस (Mphasis Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज आईसीआईसीआई बैंक का स्टॉक 954-961 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 985 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 948 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 969 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने पेट्रोनेट एलएनजी का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 216-218 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 223 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 215 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 220 रुपये था।

आज एमफेसिस के स्टॉक को 2451-2470 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया गया है। इसके लिए 2396 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2497 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2433 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 04 सितंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख