शेयर मंथन में खोजें

यूपीएल और पिडिलाइट इंडस्ट्रीज खरीदें, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (14 सितंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में यूपीएल (UPL Ltd) और पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries Ltd) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने, जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज यूपीएल का स्टॉक 599-604 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 619 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 595 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 608 रुपये था।

 ब्रोकिंग कंपनी ने पिडिलाइट इंडस्ट्रीज का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 2451-2470 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 2532 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2436 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2489 रुपये था।

आज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के स्टॉक को 3595-3621 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया गया है। इसके लिए 3513 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3662 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3568 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 14 सितंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख