शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, एनटीपीसी, मारिको, भारतीय स्टेट बैंक और इंडियन बैंक खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने बुधवार (20 सितंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), एनटीपीसी (NTPC Ltd), मारिको (Marico Ltd), भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) और इंडियन बैंक (Indian Bank) खरीदने की सलाह दी है। भारतीय स्टेट बैंक और इंडियन बैंक के स्टॉक में सोमवार (18 सितंबर) के भाव पर पोजीशन लेने की सिफारिश की गयी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 20035-20060 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 20097/20149 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 19995 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

आज एनटीपीसी का स्टॉक 239.00-239.50 रुपये के दायरे में 243.20 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी गयी है। इसमें 237.50 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।  

ब्रोकिंग कंपनी ने मारिको के शेयर 580-581 रुपये के दायरे में 589.90 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने का परामर्श दिया है। इसमें 576.20 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

भारतीय स्टेट बैंक के स्टॉक में 597-606 रुपये के दायरे में 30 दिन के नजरिये से पोजीशन ले सकते हैं। इसमें 655.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 578.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगा सकते हैं।

इंडियन बैंक के स्टॉक में 404-411 रुपये के दायरे में 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है। इसमें 442.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 390.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। 

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 20 सितंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख