शेयर मंथन में खोजें

केनरा बैंक और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा बेचें, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (21 सितंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में केनरा बैंक (Canara Bank Ltd) और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra Ltd) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने, जबकि इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (Indian Energy Exchange Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज केनरा बैंक का स्टॉक 374-377 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 365 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 381 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 371 रुपये था।

आज महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के स्टॉक को 1646-1659 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया गया है। इसके लिए 1609 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1677 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1634 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने इंडियन एनर्जी एक्सचेंज का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 131-132 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 135 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 130 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 133 रुपये था।

 ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 21 सितंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख