शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस मोटर कंपनी और एमफेसिस बेचें, गेल इंडिया खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (25 सितंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company Ltd) और एमफेसिस (Mphasis Ltd) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने, जबकि गेल इंडिया (Gail (India) Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज टीवीएस मोटर कंपनी का स्टॉक 1505-1517 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 1471 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1534 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1494 रुपये था।

आज गेल इंडिया का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 120-121 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 124 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 119 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 122 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने एमफेसिस के स्टॉक को 2505-2523 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया गया है। इसके लिए 2448 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2552 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2486 रुपये था।

 ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 25 सितंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!