शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, टाटा मोटर्स, आरबीएल बैंक और द्वारिकेश शुगर खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने गुरुवार (28 सितंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), टाटा मोटर्स (Tata Motors Ltd), आरबीएल बैंक (RBL Bank Ltd) और द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज (Dwarikesh Sugar Industries Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज के स्टॉक में बुधवार (27 सितंबर) के भाव पर पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है। 

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 19635-19660 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 19697/19749 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 19595 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

आज टाटा मोटर्स का स्टॉक 619-620 रुपये के दायरे में 627.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी गयी है। इसमें 615.90 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।  

ब्रोकिंग कंपनी ने आरबीएल बैंक के शेयर 244-244.80 रुपये के दायरे में 248.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने का परामर्श दिया है। इसमें 243.10 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज के स्टॉक में 14 दिनों के लिए पोजीशन लेने की सलाह दी गयी है। इसे 102.00-105.50 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 114.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 98.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगा। 

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 28 सितंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख