शेयर मंथन में खोजें

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और ऑयर ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन बेचें, आईसीआईसीआई बैंक खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (03 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries Ltd) और ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Oil and Natural Gas Corporation Ltd) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने, जबकि आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का स्टॉक 496-500 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 485 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 506 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 493 रुपये था।

आज आईसीआईसीआई बैंक का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 938-945 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 968 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 932 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 952 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन के स्टॉक को 193-195 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 189 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 197 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 192 रुपये था।

 ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 03 अक्तूबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख